The Bare Truth

ब्रेकिंग : 12वीं में बेटियों का जलवा, रिजल्ट 86% पार, टॉप-10 में 43 छात्र...

29 Apr 2026  

ब्रेकिंग : 12वीं में बेटियों का जलवा, रिजल्ट 86% पार, टॉप-10 में 43 छात्र...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। कुल 83.04 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं, जिससे प्रदेश का ओवरऑल रिजल्ट मजबूत दिखा। परीक्षा में शामिल करीब 2.44 लाख छात्रों में से लगभग 2.02 लाख छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। 

मेरिट लिस्ट में इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां टॉप-10 में कुल 43 छात्रों ने जगह बनाई। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बेमेतरा जिले की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल के छात्र कृष महंत ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जगह बनाई। 

प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दबदबा भी मेरिट में साफ दिखा। रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जो शिक्षा के बढ़ते स्तर की ओर इशारा करता है।
लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। उनका रिजल्ट 86.04 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.86 रहा। यह अंतर एक बार फिर छात्राओं की लगातार बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है। 

सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। टॉपर जिज्ञासु वर्मा ने बताया कि वे आगे इंजीनियर बनना चाहते हैं। साधारण परिवार से आने वाले जिज्ञासु के पिता किराना दुकान चलाते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर मिसाल पेश की है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web